Categories: CrimeFaridabad

1 महीने से फरार आरोपी आया फरीदाबाद पुलिस की पकड़ में,पोक्सो एक्ट के तहत था मामला दर्ज


पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा डीसीपी नरेंद्र कादयान द्वारा जघन्य मामलों में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द धरपकड़ करने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की से बलात्कार का प्रयास करने वाले एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शाहरुख खान है जो फरीदाबाद की गोच्छी का रहने वाला है सेक्टर 58 में लड़की के पड़ोस में काम करता था। आरोपी पिछले तीन चार महीने से लड़की को जानता था। इसके पश्चात 2 अप्रैल 2022 को आरोपी ने बहला-फुसलाकर लड़की को अपने घर बुला लिया और वहां पर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की किसी प्रकार वहां से भाग निकली।

कुछ दिन पश्चात लड़की ने जब इसके बारे में अपने परिजनों को बताया तो लड़की की मां लड़की के साथ शिकायत देने महिला थाना एनआईटी पहुंची। शिकायत पर पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दिनांक 07 अप्रैल 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया व मुकदमा हजा में आरोपी की तलाश शुरू की गई। आगे की कार्रवाई करते हुए इस मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आरोपी को कल गोच्छी से गिरफ्तार करके महिला पुलिस थाना एनआईटी में पेश कर दिया जहां सब इंस्पेक्टर निधि ने आरोपी से मामले में पूछताछ की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की उम्र 27 वर्ष है और वह शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे हैं। दिनांक 2 अप्रैल को आरोपी के घर पर कोई नहीं था दो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago