Categories: Faridabad

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने बिजली मंत्री से लगाई गुहार, यमुना पार के गांवो की बिजली का करे समाधान


विधायक राजेश नागर ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मिलकर यमुनापार बसे गांवों के लिए बिजली की मांग की है। नागर ने कहा कि पिछली सरकारों में उपेक्षित रहे छह गांवों के लोग न केवल अंधेरे में रहने को मजबूर हैं बल्कि खेती के लिए भी परेशान हैं। नागर ने बताया कि लोग हमारी सरकार की ओर बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। जिसे अविलम्ब पूरा किया जाना चाहिए।



नागर ने बिजली मंत्री को बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों मंझावली, मौजाबाद, शेखपुर, गढ़ी बेगमपुर, रायपुर व घुड़ासन की जमीनें यमुना के पार नोएडा से सटे क्षेत्रों में आती हैं। जहां किसान ढानी बनाकर रहते हैं और खेती व मछलीपालन के कार्य करते हैं। लेकिन पिछली सरकारों के समय से ही इनको बिजली निगम की ओर से कनेक्शन नहीं दिए जाते हैं। इस कारण से सैकड़ों एकड़ जमीन पर खेती व मछलीपालन के सभी काम जनरेटर व डीजल पम्पों के सहारे करना पड़ता है जो कि आज के समय में बड़ा महंगा पड़ता है। जिससे किसानों का सभी काम ही ठप होने के कगार पर है।



विधायक राजेश नागर ने कहा कि इन क्षेत्रों में न रहने के लिए और न ही खेती के लिए बिजली दी जाती है। जिससे लोगों को अंधेरे में भी रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नागर ने बिजली मंत्री से कहा कि वह इन क्षेत्रों में बिजली के कनेक्शन जारी करने के निर्देश बिजली निगम के अधिकारियों को दें जिससे कि समय रहते किसानों को राहत प्रदान की जा सके।



नागर ने बताया कि बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हमारी बात को ध्यान से सुना और लोगों की समस्या के कारण सहानुभूति भी जताई। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से बात कर पता करेंगे कि इतने लंबे समय से किसानों को बिजली क्यों नहीं दी जा सकी है। चौटाला ने इस मामले में प्राथमिकता के साथ कुछ करने की बात कही। इस दौरान विधायक के साथ मंझावली गांव के किसाना राव नारायण सिंह आदि भी मौजूद थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago