Categories: Crime

अमर दुबे के बाद श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में घायल, विकास दुबे के साथियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. हमीरपुर में विकास के करीबी अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है.

25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है. उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अमर दुबे के बाद श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में घायल, विकास दुबे के साथियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

बुधवार सुबह ही गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया है. यूपी के हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया गया.

वहीं फरीदाबाद से पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कानपुर में एक और सहयोगी श्यामू वाजपेयी मुठभेड़ में घायल हो गया है.

हालांकि विकास दुबे का अबतक कोई अता पता नहीं है. पुलिस ने फरीदाबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं. प्रभात के पास बरामद पिस्तौल वही है, जिसे कानपुर में पुलिस से लूटा गया था.

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है. हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है.

2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी. अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है. अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था. अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था. उसकी 29 जून को शादी हुई थी.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago