Categories: FeaturedSpecial

फरीदाबाद में बेजुबान जानवरों के लिए निकालें नए नियम अगर किया अत्याचार तो होगी सख्त कारवाई

फरीदाबाद : बेजुबान जानवरों पर हो रहे अत्याचार और क्रूरता के मामले पिछले कुछ महीनों में अधिक देखने को मिले हैं। कभी गर्भवती हथिनी के साथ दुर्व्यवहार और कभी गाय के साथ ऐसी खबरों को सुनने के बाद लोगों में आक्रोश होना लाजमी है क्योंकि अपने थोड़े से मनोरंजन के लिए भला कोई कैसे किसी बेजुबान की की जान ले सकता है । इसी के संदर्भ में कुछ नियम निकाले गए हैं जिनके अनुसार बेजुबान जानवरों पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

फरीदाबाद में बेजुबान जानवरों के लिए निकालें नए नियम अगर किया अत्याचार तो होगी सख्त कारवाई

फरीदाबाद में भी उपायुक्त यशपाल यादव ने भी जिले में बेजुबान पशु पक्षियों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम निकाले है । नियमों की जानकारी तो आपको नीचे दी गई तस्वीरों में प्राप्त हो जाएंगे लेकिन साफ शब्दों में कहा जाए तो इन नियमों का एक ही उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार से बेजुबान पशु पक्षी पर अत्याचार ना हो ।

फरीदाबाद शहर में बेजुबान जानवरों की सहायता के लिए पीपल फॉर एनिमल ट्रस्ट चला रही प्रीति दुबे से जब इस मामले को लेकर बातचीत ही तो उन्होंने बताया की उपायुक्त यशपाल यादव के इस फैसले से वे बेहद खुश है बेजुबान जानवरों पर होने वाली अनुकूल प्रतिक्रियाओं पर इस फैसले से काफी हद तक रोक लगेगी । उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले की जानकारी को प्राप्त करते ही सोशल मीडिया अकाउंट पर उपायुक्त यशपाल यादव का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

पृथ्वी पर इंसानों की जिंदगी तो अनमोल है लेकिन बेजुबान जानवरों की जिंदगी की कीमत कम नहीं यदि बात करें हम इंसानियत की तो हमें बेजुबान जानवरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए फरीदाबाद में अब उपायुक्त यशपाल यादव के इस फैसले के बाद काफी हद तक बेजुबान जानवरों पर होने वाले अत्याचारों के मामले में रोक लग सकेगी ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago