Categories: FaridabadHealth

कोरोना के खिलाफ जारी हैं जंग, फरीदाबाद में बनेंगे कोविड सेंटर इन जगहों को किया गया चिन्हित

फरीदाबाद को कोरोना वायरस से मुक्त कराने की दिशा में कवायद शरू हो गई हैं दिन प्रति दिन कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही हैं इसी के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लगातार जारी हैं इसी कड़ी में फरीदाबाद के स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी कर ली है

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन की ओर से अस्थाई करीब 15 कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे। यहां मरीजों को पूरा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए भवनों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें ग्रेटर फरीदाबाद में आठ और एनआईटी क्षेत्र में करीब सात सेंटर शामिल होंगे।

जिलाधीश यशपाल यादव ने बताया कि हरियाणा अनुरोध और अधिग्रहण अचल संपत्ति अधिनियम 1973 और महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत जारी हरियाणा महामारी रोग, कोविड-19 नियम 2020 के तहत कुछ भवन अस्थाई रूप से अधिग्रहण करने बारे आदेश जारी किए हैं।


इन भवनों में गांव आलमुपर स्थित बीएस अनंगपुरिया, छात्रावास, गांव धौज स्थित अल्फला स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल, गांव नचौली स्थित लिंग्याज कॉलेज, आईटीआई सिकरोना, मोटूका स्थित नवोदय स्कूल के डोमिट्री एवं मल्टीपरपज हॉल, सिकरी स्थित डेरा राम रहिम,

मोहना स्थित राजकीय स्कूल, लधियापुर स्थित दिल्ली इंजीनियरिंग कालेज शामिल हैं।
इसी प्रकार एनआईटी-2 स्थित लखानी धर्मशाला, दौलतराम धर्मशाला, डबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला,

सेक्टर-30 स्थित सामुदायिक सेंटर, अनंगपुर डेयरी में सामुदायिक भवन, सूर्य नगर में सामुदायिक सेंटर अंबेडकर भवन, सेक्टर-29 स्थित सामुदायिक भवन को भी अस्थाई रूप से कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहण किया गया है। संबंधित इंसीडेंट कमांडर को इन भवनों को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए सौंप दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago