Categories: Faridabad

अमेरिकन कंपनी ने हरियाणा के Faridabad में खोला यह बड़ा Luxury Resort, फोटो देख नहीं होगा यकीन

हरियाणा का इंडस्ट्रियल हब कहे जाने वाला फरीदाबाद अपनी इंडस्ट्रीज की वजह से तो फेमस है ही, साथ यहां एक से बढ़कर एक 5 स्टार, 7 स्टार होटल हैं जो इस शहर की पहचान बन रहे हैं। Radisson Blu, Vivanta Surajkund जैसे कई 5 स्टार होटल इस शहर की शान बन रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद के अरावली की गोद में आज एक और शानदार होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट अरावली रिज़ॉर्ट (Courtyard By Marriott Aravali Resort) खुल चुका है। यहां आप एक ही जगह पहाड़ों की हरियाली और रिसॉर्ट दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि इस होटल से पहले यहां ऑसम फार्म्स हुआ करता था। इसी फार्म को दोबारा से डेवलप किया गया है और इसे पहले से भी ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इस रिजॉर्ट का पुनर्विकास करके इसमें तमाम सुविधाएं फिर से शुरू की गई है।

इस फार्म को रीडेवलप किया गया है। जो सुविधाएं एक 5 या 7 स्टार होटल में होती हैं, वह आपको यहां आसानी से मिलेगी। अरावली के पास होने के कारण आप यहां प्रकृति के बीच बैठकर आराम कर सकते हैं। साथ ही रिजॉर्ट का भी आनंद उठा सकते हैं।

इस होटल में आपको हरियाली से लेकर प्रकृति की शांति सब मिलेगा। अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो यह होटल आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह जगह बहुत ही शानदार है। इस होटल में आपको कांफ्रेंस हॉल, बैंक्विट हॉल, रिसेप्शन आदि चीजों की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा यहां एक स्विमिंग पूल भी है। आप यहां पूल साइड एरिया पर आकर खूब एंजॉय कर सकते हैं। वहीं यहां आपको वाईफाई, पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी। और इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लिए जाएगा। यहां पर गेम्स रूम है जहां बच्चे और बड़े दोनो एंजॉय कर सकते हैं।

फूड की बात करें तो आपको यहां आपको एशियन और मल्टी क्यूज़ीन सब मिलेगा। इसके अलावा आपको यहां एक माइक्रो रेस्टोरेंट जो चाइनीज और कई एशियाई व्यंजन टैगम्यार करता है।

लोकेशन की बात करें तो यह रिज़ॉर्ट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से केवल एक घंटे की दूरी पर है। यह राजा नाहर सिंह पैलेस, सूरजकुंड झील और धौज झील के करीब है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago