Categories: Crime

रिश्तेदार कहते थे बेरोजगार, गुस्से में तीन लोगों को छुरा मार कर हत्या कर दी

आज के समय में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एक 21 साल के युवक ने नाराजगी में एक ऐसा कदम उठाया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। किसी ने भी उससे ऐसे उम्मीद नहीं की थी और आज वह जेल में है। बता दें कि नासिक का रहने वाला 21 साल के सचिन गणपत ने अपने तीन रिश्तेदारों को जान से मार दिया। पुलिस के समाने अपना आरोप कबूलने के बाद उसने हत्या का कारण बताया और हत्या की वजह जानकर पुलिस भी हैरान हो गई।

पुलिस को दिए अपने बयान में सचिन ने कहा कि उसके रिश्तेदार आकार उसकी बेरोजगारी को लेकर हमेशा उसे ताना मारते थे। और जब बर्दाश्त की हद पार हो गई तो वह उन तीनों से इतना गुस्सा हो गया कि उसे यह कदम उठाना पड़ा।

बता दें कि घटना शनिवार सुबह की है। सुबह सचिन एक चाकू लेकर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और हत्या को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान हीराबाई शंकर चिमेट, मंगल गणेश चिमेट और उनके बेटे रोहित के रुप में हुई है।

परिवार के तीन सदस्यों की उसने चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। सचिन ने मृतक रोहित के छोटे भाई यश पर भी हमला किया। छः साल का यश इस हमले में घायल हो गया और जैसे तैसे वहां से भागने में कामयाब रहा, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।

जैसे ही हमले की जानकारी लोगों को मिली तो आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हमले में यश की गर्दन पर कई गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज नासिक के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है लेकिन उसकी जॉब नहीं लग पाई। ऐसे में रिश्ते में उसके भाई और भाई के परिवार वाले अक्सर उसकी बेरोजगारी को लेकर उसे ताना देते थे।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पहले से ही दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश) और धारा 326 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago