Categories: Faridabad

फरीदाबाद: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों ने दिया यह संदेश

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा की गई। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने इससे दूर रहने का आह्वान किया। संगोष्ठी का शुभारंभ सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने से हृदय, फेफड़ों के साथ ही मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। भारत में प्रतिदिन 2500 मौतें तंबाकू सेवन से होती है।

उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रोत्साहित करने का कोई एक दिन नहीं होता, बल्कि हमें हर दिन, हर वक्त इसके लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताना चाहिए।

युवा वर्ग के राष्ट्रीय सेक्रेटरी जयवर्धन प्रताप सिंह ने बताया कि हमें तंबाकू पर नियंत्रण पाना है तो समाज में जन जागरूकता अभियान चलाने होंगे। संगोष्ठी में ममता मित्तल, राजश्री, शुभ्रा मिश्रा, रेशमी, याचना और सौम्या चावला उपस्थित रहे।

अधिकांशतः जिन घरों में धूम्रपान तथा नशा किया जाता है। वहां के बच्चे भी जिज्ञासा और उत्सुकतावश उसका सेवन करने लगते हैं। धीरे-धीरे पता भी नहीं लगता कि कब वे इस नशे की आदी हो गए।

इसके लिए संस्था की अध्यक्षा प्रणीता प्रभात जी ने संस्था के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और उनसे नशा ना करने की प्रतिज्ञा कराई।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago