फरीदाबाद की महिलाओं को कैसे मिलेगा इंसाफ , जब पुलिस पर ही उठ रही है उंगलियां

शादीशुदा महिला ने हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर नौ साल तक शारीरिक शोषण व अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है । आरोप है की सब इंस्पेक्टर ने महिला को शादी का झांसा भी दिया था । महिला ने जब इस जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई और शिकायत करने के लिए सेक्टर 30 के थाने में गई तो आरोपी की पत्नी और बेटे ने महिला को जान से मारने की धमकी दी ।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर व उसके बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की ।पल्ला थाना एरिया की 42 साल की महिला की अपने पति से अनबन है । पति दिल्ली में रहता है , महिला यहां अकेली रहती है । महिला ने पुलिस को बताया की वह रविंद्र सिंह को 15 अप्रैल 2013 से जानती है ।

रविंद्र सिंह सेक्टर 55 में भी चौकी इंचार्ज रहे है । फिलहाल उनकी पोस्टिंग आर्थिक अपराध शाखा पुलिस में है । आरोप है की रविंद्र ने शादी का झांसा दिया , फिर महिला के घर जाने लगा ।शादी का झांसा देकर रेप भी कई बार किया ।

आरोप है की रविन्द्र पी कर मारपीट भी करता था । कई बार महिला घर से भाग कर अपनी जान बचाती थी , जाने कितनी बार उसने पुलिस में होने का रोब दिखा कर भी महिला को मानसिक रूप से परेशान किया ।

ये सब कई बार सहन करने के बाद महिला ने अंत में परेशान हो कर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की । शिकायत के आधार पर जांच महिला थाना सेंट्रल पुलिस को सौंप दी गई । हालाकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन रविंद्र सिंह ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए है । उनका कहना है की महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है ।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago