Categories: FaridabadGovernment

अब आई अफसरों की बारी, बिजली समस्या से परेशान लोगों ने अफसरों को घेरा

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेहतपुर इलाके के लोगों ने बिजली की समस्या परेशान होकर लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल की अगुुवाई में तिलपत और अगवानपुर के एसडीओ का घेराव किया और समस्या का जल्द समाधान करने को कहा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर मेंटिनेंस में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि विभाग के अधिकारी समय रहते पहले से ही तारों और ट्रांसफारमरों को बदलने का काम पूरा कर लें तो गर्मी में दिक्कत न हो। लेकिन अधिकारी ऐसा करते नहीं।

पूर्व पार्षद बोले, बिजली का नहीं है कोई संकट, लोकल फाल्ट की अनदेखी करने से आ रही दिक्कत ।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेहतपुर इलाके के लोगों ने बिजली की समस्या परेशान होकर लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल की अगुुवाई में तिलपत और अगवानपुर के एसडीओ का घेराव किया और समस्या का जल्द समाधान करने को कहा।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर मेंटिनेंस में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि विभाग के अधिकारी समय रहते पहले से ही तारों और ट्रांसफारमरों को बदलने का काम पूरा कर लें तो गर्मी में दिक्कत न हो। लेकिन अधिकारी ऐसा करते नहीं।

रैक्सवाल ने बताया कि कृष्णा काॅलोनी, सरपंच काॅलोनी, सोना काॅलोनी, सरस्वती काॅलोनी, दुर्गा एंक्लेव आदि में फ्यूज़ उड़ने, तार जलने और ट्रांसफ़ॉरमर खराब होने की घटना बार-बार हो रही है। इन कॉलोनियों में लाखों की जनता रहती है। भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों काे सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने सोमवार को बिजली कार्यालय पर पहुंच कर एसडीओ से मुलाकात कर विस्तार से बातचीत की और बिजली की समस्या के बारे में उन्हें अवगत कराया।

एसडीओ बृजमोहन शर्मा और रजनीश तिवारी ने आश्वासन दिया है की जहां जहां तार और ट्रांसफारमर बदलने की जरूरत है, वहां तार व ट्रांसफारमर बदल दिए जाएंगे।जहां ट्रांसफ़ॉरमर लगाने की आवश्यकता है, वहां पर नए ट्रांसफ़ॉरमर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फ्यूज़ तुरंत जुडवाने का प्रयास किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रैक्सवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कर्मचारियों ने सरकार को बदनाम करने की कोशिश की तो उनकी खैर नहीं। घेराव करने वालों में जयपाल प्रधान, यशोदा डबराल, जगमोहन यादव, एसएम असवाल, विशाल चौधरी, चन्द्र मोहन सिंह, साहब सिंह, आनन्द, विरेंद्र दुबे, रामचरण शर्मा, जीतू, रमेश शर्मा, सुशील पाठक, सतपाल, राहुल, चरण सिंह, मनीष, रोहतास शर्मा, नरेश कुमार, अमित, पप्पू, रविन्द्र आदि उपस्थित रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago