Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ऊंचागाँव ने 1100 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, नशा पड़ा महंगा

फरीदाबाद में क्राइम दिन-रात बढ़ रहा है । डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी एसआई जगमिंद्र की टीम ने गांजे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजय है जो फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना सेक्टर 58 एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी गांजा बेचने का काम करता है और इस वक्त गांजा बेचने की फिराक में समयपुर की तरफ से गांजा लेकर गुर्जर चौक की तरफ आएगा। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाने लाया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह पैसे के लालच में आकर गांजा बेचने की फिराक में था।

आरोपी ने बताया कि वह मेवात के किसी व्यक्ति से यह गांजा खरीद कर लाया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा और उसे गांजा सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में पूछताछ करके उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago