
कहते है की किसी भी काम को करने के लिए उमर उस काम की मोहताज नही होती, इस वाक्य को सच कर दिखाया है। एक ऐसी अनोखी प्रतिभा निकलकर सामने आयी है जिसने खेलने कूदने की उम्र में किताब की दो सीरीज लिखकर पांच विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिए। दुनिया की सबसे कम उम्र की यह लेखिका सेक्टर नौ की रहने वाली वाणी रावल हैं।
उन्होंने बुधवार को अपनी किताब कैथीज 23 डेज ऑफ क्रिसमस का विमोचन किया। छठी क्लास में पढ़ने वाली वाणी आगे चलकर देश की प्रसिद्ध लेखिका और गायिका बनना चाहती हैं। वह सेक्टर 14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है।
वाणी की मां शीतल रावल व पिता रितेश रावल ने बताया कि बेटी ने अलग अलग पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इनमें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, ब्रावो इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड है। यह सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड वाणी ने साल 2022 में ही बनाये हैं।
वाणी ने किताब को अंग्रेजी में लिखा है। इसमें एक ऐसी छोटी बच्ची की कहानी है जिसकी लाइफ में क्रिसमस के आने से 21 दिन पहले एक छोटा जादूगर आता है और वह उसको सेंटा क्लॉस की दुनिया में लेकर जाता है।
जिसके बाद क्रिसमस आने तक हर दिन उसके जीवन में एक नई घटना घटती है। इस किताब में हर दिन घटने वाली घटना का लेखन किया गया है। किताब में इसको इस तरह से लिखा गया है कि पाठक को पढ़ने में पूरी रुचि मिले और उसी के साथ उसको जानकारी भी मिले।
वाणी ने अपने परिजनों और स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ बुधवार को पहली बुक को लांच किया। जल्द ही दूसरी किताब की भी आने वाली है। वाणी के पिता रितेश रावल और माता शीतल रावत ने बताया बेटी ने बिना किसी की मदद से अपनी प्रतिभा के बल पर किताब लिखी है। इसमें किसी की मदद नहीं ली।
इस मौके पर दिल्ली के पूर्व विधायक ब्रह्नम सिंह तंवर, दिल्ली के पूर्व मेयर अतर सिंह , रामवीर तंवर, मोनिका कथूरिया, ममता वाधवा, शालिनी बिंद्रा, पलवल के बीजेपी नेता संजय गुर्जर, महावीर पहलवान, अंकुर विधूड़ी मौजूद रहे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…