भारी पड़ गया लालच, सस्ते के चक्कर में लालच देकर फरीदाबाद में साइबर क्राइम ठगों ने 2 व्यक्तियों को ठगा

सस्ते दर पर सरसों का तेल खरीदने का लालच इन दो व्यापािरयों को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने निगम का अधिकारी बनकर व्यापारियों से एक लाख 11 हजार रुपए ठगकर फरार हो गया।सबसे पहले आपको बता दे साइबर क्राइम आखिर होता क्या है जिसे कंप्यूटर अपराध के रूप में भी जाना जाता है

अवैध उद्देश्यों के लिए एक उपकरण के रूप में कंप्यूटर का उपयोग है जैसे: धोखाधड़ी, बौद्धिक संपदा की तस्करी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी या गोपनीयता का आक्रमण जो इस साइबर क्राइम को जो अंजाम देते हैं उन्हें साइबर क्रिमिनल कहा जाता है ।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार एनआईटी-5 निवासी शुभम शर्मा रेस्टोरेंट-ढाबा आदि में राशन सप्लाई का काम करते हैं। 28 मई को उनके पास सुबह 11:30 बजे फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने पिछले दिनों छापामार कर 36 पेटी सरसों का तेल व दो टीन रिफाइंड तेल पकड़ा है।

उसे सस्ते दरों पर बेचना चाहते हैं। इस बात को सुनकर व्यापारी लालच में आ गया।उसने पैसे लेकर आरोपी के बताए गए जगह पर अपने चचेरे भाई साहिल शर्मा और दोस्त तरुण को भेज दिया। फर्जी निगम अधिकारी ने अपने दूसरे साथी को एमसीएफ आफिस भेजकर शुभम से 70 हजार रुपए ठग लिए।

कुछ देर बाद शुभम भी निगम पहुंच गए। वहां उनके पड़ोसी ओमप्रकाश से मुलाकात हुई। पूछने पर ओमप्रकाश ने बताया कि वह भी तेल लेने के लिए ही आये हैं। ओम प्रकाश चाट की दुकान चलाते हैं।

ठग ने ओम प्रकाश से 38 हजार नगद व 3800 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराया था। एसजीएम नगर पुलिस केस दर्ज कर लिया है। लेकिन ठगो का सुराग नहीं लगा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago