Faridabad

फरीदाबाद में अब होगी यात्रियों की समस्या दूर, जल्द ही दूर होगा राहगीरों पर मंडराता हुआ खतरा

नगर निगम के लोगों को शहर में मॉर्डन साइकिल ट्रैक उपलब्ध करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे लोग साइक्लिंग का लुफ्त उठा सकते है । वही दिल्ली मथुरा रोड पर राजमार्ग को पार करने के लिए भी कोई प्रबंध नहीं है । ऐसे में लोग अपनी जान पर खोकिम रख कर रोड पार करने की कोशिश भी करते है जिसकी वजह से दुर्घटना का खतरा हर समय मंडराता रहता है । इसलिए अब सरकार ने लिए निर्णय लिया है की गुड ईयर चौक और वाईएमसीए चौक पर एफओबी बनाया जाएगा ।

दिल्ली मथुरा हाईवे स्थित वाईएमसीए और गुड ईयर चौक पार हाईवे क्रॉस करने के लिए कोई साधन नहीं है । गुड ईयर चौक पर ग्रील लगा कर लोगों को रोकने की भी खूब कोशिश करी गई लेकिन जनता ने उसको भी नाकाम कर दिया।

इससे खतरा लगा तार बना रहता है। हाईवे पर एफ ओ बी बनने की बात पहले भी सड़क सुरक्षा बैठक की मीटिंग में उठाई जा चुकी है । जिसके चलते ही सरकार ने वाईएमसीए और गुड ईयर चौक पर एफ ओ बी बनने की मंजूरी दी है ।

वही दूसरी और निगम शहर को निखारने की पूरी कोशिश कर रहा है :

नगर निगम शहर में मॉर्डन साइकिल बनने का कार्य भी कर रहा है । इसके लिए निगम ने 3 जगह का चयन भी किया है । योजना के अनुसार आगरा कैनाल के साथ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अरावली स्थित खोरी में बनाने की योजना है । नगर निगम इसके लिए संबंधित कार्यकारी अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी है । जिससे उपयुक्त जगह पर साइकिल रोड बनाया जाएगा ।

योजना के शहर में साइकिलिंग प्रेमियों के लिए अलग से ट्रैक उपलब्ध कराने की योजना है। निगम के अनुसार आगरा नहर साइकिल ट्रैक के लिए सबसे उपयुक्त होगी क्योंकि इससे ग्रेटर फरीदाबाद के साथ शहर के लोग साइकिलिंग कर सकेंगे।

दूसरा खोरी में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाना है, ऐसे में वहां भी लोगों के लिए साइकिल ट्रैक बनाया जा सकता है। बता दें कि उपायुक्त जितेंद्र यादव समेत कुछ प्रशासनिक अधिकारी हर बुधवार को सरकारी आवास से सेक्टर 12 लघु सचिवालय तक साइकिल से आते हैं।

इसके पीछे लोगों को सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।जिले में करीब छोटी-बड़ी 28 हजार उद्योग हैं। एक अनुमान के मुताबिक इन कंपनियों में करीब सात लाख श्रमिक काम करते हैं।

उद्योग एसोसिएशनों के अनुसार कई कंपनियों में श्रमिक साइकिल से काम पर आते हैं लेकिन यह जोखिम भरा होता है। सड़कें चौड़ी तो बनी पर फुटपाथ के साथ साइकिल ट्रैक नहीं है। हालांकि एफएमडीए और बल्लभगढ़ में साइकिल ट्रैक बनवाया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago