Faridabad

लापरवाही की सीमा लांघ रहे फरीदाबाद निगम के कर्मचारी, गलतियां सुधारने की जगह छुपाने कि की जा रही कोशिश

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग पीने के पानी को तरस रहे है और कई जगह लीकेज के कारण पानी व्यर्थ ही बह रहा है ।इस कमी को दूर करने की अपेक्षा नगर निगम के कुछ अधिकारी अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश कर रहे है ,ताकि बात आगे बड़े अधिकारियों तक ना जा सके । यह लापरवाही साफ साफ बताती है की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और नगर निगम के बीच कितनी जादा तालमेल की कमी है ।

आपको बता दें कि डबुआ कॉलोनी में खड़े बिजली के खंभे के नीचे से पेयजल की लाइन जा रही है । इससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और रेनीवेल से आपूर्ति किया जाने वाला जल नाली में व्यर्थ बह रहा है जिसके चलते होना तो चाहिए था

ताकी इस कमी को दूर किया जाए और लीकेज की समस्या को दूर किया जाए लेकिन निगम ने लीकेज वाली जगह के उपरी हिस्से को सीमेंट के स्लैब से कुछ इस तरह ढक दिया है की जिससे पीने का पानी नाली में जाता रहे , मगर किसी को कुछ दिखेगा नही ।

इस समस्या पर अधिकारियों का कहना कुछ इस प्रकार है

कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम से गौरव चौधरी का कहना है की : खंबा लगाने से पहले सावधानी बरती जानी चाहिए , यह देखा जाना जरूरी होना चाहिए की इससे जनता को कोई नुकसान न हो । संबंधित एसडीओ से इस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी ।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम का कहना है की : मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है की किसी कर्मचारी ने लीकेज के मुद्दे को नजरंदाज किया हो । पानी का वर्थ बहना गंभीर मुद्दा है । पानी की एक एक बूंद अनमोल है । बिजली निगम से इस बारे में बात चीत भी की जाएगी

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago