फरीदाबाद में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग,लिफ्ट से की जाएगी कार पार्क

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी क्षेत्र के अलावा सेक्टरों में भी पार्किंग की गंभीर समस्या है। लोग सड़क पर ही वाहनों को पार्क कर देते हैं।स्मार्ट सिटी में शहर की पहली स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण अब तेज़ी से होने लगा है।बताया जा रहा है की इसमें कार पार्किंग के लिए लिफ्ट का इंतजाम किया जाएगा । हालांकि कुछ भाग में शॉपिंग सेंटर खोलने की योजना है, जिस पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसे नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ओल्ड फरीदाबाद में वाहनों के पार्क करने की गंभीर समस्या है। मार्केट आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। लोग भी अपने वाहन कहीं भी खड़ा कर देते हैं। इससे पैदल चलने में भी परेशानी होती है। आसपास कहीं भी पार्किंग नहीं होने की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहक ही नहीं, व्यापारी भी परेशान रहते हैं। ऐसे में लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया है।

मल्टी लेवल पार्किंग के बाद एक डिस्पले बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे पार्किंग के बारे में जानकारी मिल सके। हालांकि पार्किंग से संबंधित जानकारी मोबाइल एप भी उपलब्ध कराने की योजना है। पांच मंजिला पार्किंग एक साथ 200 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी।

पार्किंग बनने की तयारी है पूरी

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-12 और थाना सेंट्रल के पास पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। एचएसवीपी की पार्किंग बनने से सेक्टर 12 कोर्ट और लघु सचिवालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

……..की जाती है अवैध वसूली

शहर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली जारी है। लघु सचिवालय से लेकर मॉल, अस्पताल, बैंक, वाहन एजेंसी सहित अन्य जगह पार्किंग के नाम पर सरेआम वसूली हो रही है। कोई सड़क पर खड़े वाहनों से तो कोई अपने परिसर के अंदर पैसे वसूल रहा है।

इसके अलावा इस तरह की पार्किंग में खड़े होने वाले वाहन भी सुरक्षित नहीं रहते हैं। हालांकि इसकी पहचान करने के लिए नगर निगम ने सर्वे कराया है, जिससे पता चल सके कि कहीं निगम की जमीन पर तो अवैध पार्किंग तो नहीं चल रही है।

ओल्ड फरीदाबाद में पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पार्किंग में ऐसे इंतजाम होगा कि लोगों को परेशानी नहीं हो।
– अमन पाल, डीजीएम, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago