Categories: Faridabad

नशे कि लत का शिकार होकर ओल्ड फरीदाबाद निवासी प्यारेलाल ने गंवाई जान

फरीदाबाद में बीते महीनों से लगातार कहीं ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं जिसमें नशे की लत का शिकार होकर युवा से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक अपनी जान गवा रहे हैं। शहर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें नशे की लत में उलझ कर व्यक्ति या तो आत्महत्या कर रहा है या किसी हादसे का शिकार हो रहा है।

इसी कड़ी में एक नाम ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती के रहने वाले प्यारेलाल का भी शामिल हो गया है जो शराब की बुरी लत का शिकार था और रोजाना बेहिसाब शराब पिया करता था। लेकिन जब प्यारेलाल 6 जुलाई को शराब में धुत होकर घर से बाहर निकला तो वापस नहीं लौटा।

नशे कि लत का शिकार होकर ओल्ड फरीदाबाद निवासी प्यारेलाल ने गंवाई जान

7 जुलाई को खबर सामने आई कि प्यारेलाल नशे की हालत में धुत होकर खेड़ी पुल के पास नहर में गिर गया था और तैरना ना आने की वजह से प्यारेलाल की नहर में डूबने के कारण मौत हो गई। खबर सामने आने के बाद 7 जुलाई की सुबह पुलिस को इस बात की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्यारेलाल के शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भेज दिया पुलिस प्यारेलाल के घरवालों एवं अन्य लोगों से जांच पड़ताल कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या प्यारेलाल ने आत्महत्या की थी या वह किसी हादसे के कारण नहर में जा गिरा था।

प्यारे लाल के आस-पड़ोस के लोगों को कहना है कि प्यारेलाल 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति था जो रोजाना नशे करने की लत का शिकार था और कोई कामकाज नहीं करता था। वह रोजाना की तरह ही 6 जुलाई की रात को शराब पीकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

नशे की लत का शिकार होकर फरीदाबाद में मरने वाले लोगों का यह कोई पहला मामला नहीं है बीते महीनों में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें नशे का शिकार कई युवा फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं और कई व्यक्ति प्यारेलाल की ही भांति अन्य हादसों का शिकार हो चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago