मिलेगी जलभराव से राहत, बनाए जायेंगे रैन वॉटर हार्वेट सिस्टम

हर बार वर्षा के बाद हाइवे से जुड़े अजरौंदा चौक पर होने वाले जलभराव से अब मुक्ति मिल सकती है। एनएचएआइ द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर रेनवाटर हार्वेस्टिग सिस्टम बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। अजरौंदा चौक के दोनों ओर (नर्सरी और यातायात पुलिस कार्यालय की दीवार के साथ) राजमार्ग किनारे रेनवाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण शुरू हो गया है।

अगले सप्ताह में ये काम पूरा हो जाएगा। वर्षा आने के बाद जैसे ही यहां पानी जमा होगा, वह तुरंत रेनवाटर हार्वेस्टिग सिस्टम के जरिये जमीन के नीचे पहुंच जाएगा। इससे जलभराव भी नहीं होगा और भूजल स्तर पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा ।इनमें जलभराव की वजह से वाहन चालकों की परेशानी को उजागर किया है। पिछले दिनों भी जब वर्षा हुई थी, तब यहां जलभराव हुआ था और इस वजह से शहर जाम हो गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग छह लेन तो हो गया है, लेकिन इसका फायदा शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है। हर चौराहे पर पुल बन गए हैं। दिल्ली से आगरा आने-जाने वाले तो फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं, लेकिन शहरवासी जाम से जूझते रहते हैं। वर्षा के बाद तो हालात और भी अधिक खराब हो जाते हैं। राजमार्ग पर 10 जगह ऐसी चिन्हित की गई हैं, जहां अधिक जलभराव होता है।

कई-कई दिन तक वर्षा का पानी जमा रहता है और वाहन चालकों को परेशानी होती है। इनमें दो प्वाइंट अजरौंदा चौक पर भी हैं। एनआइटी की ओर से राजमार्ग पर उतरते समय नर्सरी के सामने और यातायात पुलिस कार्यालय की राजमार्ग वाली दीवार के पास काफी पानी जमा हो जाता है। इससे नीलम पुल पर भी जाम लगता है।

नीलम सिनेमा चौक से लेकर बीके चौक तक इसका असर दिखाई देता है। पुल पार करने में ही 10 से 15 मिनट लग जाते हैं। राजमार्ग पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। हालांकि राजमार्ग पर जगह-जगह पहले भी रेनवाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में सभी ठप हो गए हैं।

इस कारण अब वर्षा का पानी जगह-जगह जमा होता है। राजमार्ग पर नाले का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। पूरी उम्मीद है कि सभी रेनवाटर हार्वेस्टिग सिस्टम मानसून शुरू होने से पहले बन जाएंगे।

कुछ बन गए हैं। इसके बाद जलभराव नहीं होगा। वर्षा के दौरान रेनवाटर हार्वेस्टिग सिस्टम की निगरानी की जाएगी। इनके मुहाने पर कचरा जमा न हो, यह सुनिशचित किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago