भीषण गर्मी में ओवरलोड ट्रांसफार्मर से ठप हो गई फरीदाबाद में बिजली सेवाएं

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की ओर से सैनिक कालोनी सब स्टेशन में ओवलोड ट्रांसफार्मर का लोड विभाजित करने के लिए नए पैनल लगाने का काम शुरू किया गया था। इसके चलते तीन नंबर, चार नंबर, गांधी कालोनी, पांच नंबर के विभिन्न क्षेत्रों में पहले सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही और फिर दोपहर अन्य समस्या के चलते नियमित अंतराल में बिजली गुल रही।

तीन नंबर ई ब्लाक के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आ गई थी। कई घंटे बिजली गुल रही। लोग बिजली निगम के शिकायत केंद्र में मोबाइल फोन से शिकायत रहे, मगर समय रहते राहत नहीं मिल पाई। ऐसे ही गांधी कालोनी में सोमवार रात को एक बजे से दो बजे तक बिजली बंद रही। मंगलवार सुबह भी कई घंटे बिजली के कट लगे।

शाम को भी तीन नंबर में शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिन बिजली के लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। चूंकि बिजली सुबह भी चार घंटे नहीं थी, इसलिए लोगों के इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाए और पंखें तक नहीं चले।

यही नहीं सुबह व शाम दोनों समय पेयजलापूर्ति के समय बिजली गुल रही, इससे लोगों के घरों में पानी भी नहीं आ सका।बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार ने बताया कि पहले तो पैनल लगाए जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।

इसके बाद तीन नंबर ई ब्लाक के ट्रांसफार्मर में जंपर टूट गया था। बिजली गुल होते ही कर्मचारी काम में जुट गए थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago