फरीदाबाद की हाल ही में बनी नई सड़कों में आई दरार, तोड़ कर फिर से बना रहा ठेकेदार

मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी को शहर को विकसित करने का जिम्मा दिया गया से जुड़े काम तक ठीक से नहीं करवा पा रही है। हाल ही में एफएमडीए को शहर में 4 सड़कें बनाने का काम सौंपा गया है, जिनमें से 3 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सेक्टर-12 स्थित धर्मा ढाबा से इंडियन ऑयल वाली सड़क को ठेकेदार ने पहले तो सीमेंटेड बना दिया ।

जब अधिकारियों को पता चला तो उसे तोड़कर अब फिर से बनाया जा रहा है। ऐसे में धन और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। राहगीरों को भी इससे दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब निर्माण कार्य चल रहा होता है, तब अधिकारी ध्यान नहीं देते।

फरीदाबाद की कुछ महत्वपूर्ण सड़कों की जिम्मेदारी अथॉरिटी को दे दी गई है। वह इन सड़कों का निर्माण नए सिरे से करेगी। इनमें सेक्टर-12 कोर्ट रोड, सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड, वाईएमसीए से बाईपास रोड और व्यापार मंडल से चिमनीबाई रोड शामिल है।

इन चारों सड़कों को बनाने के लिए 44 करोड़ रुपये के बजट से काम शुरू करवाया गया। जिस ठेकेदार को सेक्टर 12 धर्मा ढाबा से लेकर इंडियन ऑयल तक की सड़क बनाने का काम सौंपा गया है, वह काम सही से नहीं कर रहा है। इस सड़क को बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

ठेकेदार ने यहां फोर लेन सीमेंटेड रोड बना दी। अब दरारें आने के कारण वह टूट रही है। ठेकेदार इस गलती को छुपाने के लिए रोड को तोड़ कर नए सिरे से बना रहे है ।

इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अधिकारी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते हैं। न ही निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं। बीते दिनों भी सेक्टर 12 कोर्ट के सामने सड़क टूट गई थी।

जिसके बाद निर्माण सामग्री के सैंपल की जांच के आदेश दिए गए, लेकिन सैंपल रिपोर्ट बिल्कुल सही आई।

ओल्ड फरीदाबाद एफएमडीए सेक्टर 12 वाली रोड को बनवा रहा है, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी। जॉइंट में भी कुछ दिक्कत थी, इसलिए इसे बीच में तोड़कर बनवाया जा रहा है। ठेकेदार अपने खर्चे पर ही यह काम कर रहा है।

-सज्जन कुमार, चीफ इंजीनियर, एफएमडीए

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago