Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में किया रहा है एक नई समस्या का इंतेजार, गन्दगी से भरे नालों पर सिर्फ हो रहा है विचार

फरीदाबाद समस्यायों की कोई कमी नहीं है कहीं पानी की समस्या, कहीं रोड़ की तो कहीं सीवर ओवरफ्लो कि समस्या। वहीं अब एक और नई समस्या दस्तक दे रही है, बता दें फरीदाबाद में नालों में गन्दगी भरी हुई है और ऊपर से मॉनसून नजदीक है ऐसे में जब भी वर्षा हुई, तो नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाएगा।

जलभराव पहले की तरह ही परेशानी का कारण बनेगा। इस सिलसिले पर बातचीत करने के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने 30 मई को इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

बैठक में निगमायुक्त ने अधिकारियों से उन सभी क्षेत्रों का नक्शा बनाने को कहा था, जहां जलभराव होता है। साथ ही स्थिति में सुधार करने के आदेश दिए गए थे, परन्तु अभी कोई भी सुधार देखने को नही मिला।

निगमायुक्त ने मुख्य अभियंता रामजी लाल, अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता पदमभूषण तथा कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए थे कि जलभराव से निपटने का पूरा इंतजाम किया जाए।साथ ही जहाँ ख़राब स्थिति है उस क्षेत्र को चीन्हित कर उस पर भी चर्चा की गई है।लेकिन अभी हालात पहले की तरह ही है।


आपको बता दें कि शहर के प्रमुख नालों का हाल खराब नगर निगम क्षेत्र में लगभग 40 बड़े नाले हैं। एसजीएम नगर, बीके चौक, नीलम चौक, एसी नगर, 60 फुट रोड, एयरफोर्स रोड, सोहना रोड के अलावा बल्लभगढ़ महावीर कालोनी के नजदीक का नाला वर्षा के दौरान ओवरफ्लो हो जाता है

एयरफोर्स रोड नाले का पानी भी पर्वतीय कालोनी रोड पर आ जाता है। वर्षा के पानी के साथ ही नाले का पानी आते-जाते लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है।मौजूदा समय की बात करें, तो इन दिनों कई नाले कचरे से अटे पड़े हैं।


नगर निगम की तरफ से कई जगहों पर नालों की सफाई तो हो रही है वहीं कुछ जगहों पर अभी भी ख़राब स्थिति बनी हुई है जिस पर नगर निगम का ध्यान नहीं जा रहा है। पिछले दिनों निवर्तमान पार्षद जसवंत सिंह ने नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी की ओर से ड्रेनेज सिस्टम के चल रहे काम पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने खामियों की चर्चा करते हुए निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल को हालात से अवगत कराया था। लेकिन हालात में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिला है और वर्तमान समय में भी इसे नज़रअंदाज किया जा रहा है यदि इसमें सुधार नही हुआ तो शहर वासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना होगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago