फरीदाबाद में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कसी कमर

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की। सेक्टर-28-29 चौक तथा गांव भतौला में कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने कार्रवाई की। निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर निगम की पांच टीमों ने सबसे पहले सेक्टर-28 में एक बेंक्वेट हाल की इमारत को ढहा दिया।

इसके बाद सेक्टर-82, गांव भतौला में चल रहे एक बड़े अवैध निर्माण को हटाया गया। इस कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता ओम दत्त, एसडीओ सुरेंद्र तथा कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार शामिल थे।

इसके अतिरिक्त निगम ने गांव-मिर्जापुर में हो रहे अवैध निर्माण को भी हटाया।बता दें कि निगमायुक्त के आदेश पर इस वर्ष जनवरी में अतिक्रमण व अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान तेज किया गया था।

कुछ दिनों तक अभियान जारी रहा। बाद में अभियान को गति नहीं मिल पाई। अब फिर से अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है।

निगमायुक्त ने बताया कि इन अवैध निमार्ण कर्ताओं को निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण को रोकने के लिए नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन नोटिस पर ध्यान नहीं दिया गया।

लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा था। निगमायुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा।

ऐसे सभी अवैध निर्माण को निर्माणकर्ताओं के खर्चे पर तोड़ा जाएगा। संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण बन रहे हैं।

नगर निगम नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखेगा। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago