पेट्रोल की किल्लत से परेशान फरीदाबाद निवासियों ने लगाई प्रधानमंत्री से गुहार

देश के दूसरे राज्यों की तरह फरीदाबाद में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई है।पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि 21 मई को केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटा दी थी। इससे तेल के बढ़ते दामों की रफ्तार थम गई थी और लोगों को फौरी राहत मिली थी। इसके बाद कंपनियों को पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति करने में घाटा हो रहा है। इस वजह से पर्याप्त आपूर्ति नहीं आ रही है।

शहर के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल के आभाव में सूने पड़े रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर रही। पेट्रोल न होने से वाहन चालकों को वापस लौटा दिया गया।

इससे उन्हें काफी दिक्कत हुई। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ेगी। इसे लेकर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को ट्वीट किया है।

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में 104 पेट्रोल पंप है। रोजाना करीब सात लाख लीटर डीजल और चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। पिछले दो-तीन दिनों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी की वजह से समस्या खड़ी हो गई है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, तेल आपूर्ति में 50 फीसदी की कमी दर्ज की गई हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago