Categories: FaridabadHealth

अंतराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पखवाड़ा अभियान पर रेड क्रॉस द्वारा सेनेटाइजर और मास्क वितरीत किए गए

फरीदाबाद में अंतराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पखवाड़ा अभियान के दौरान आज दिनाँक 09/07/2020 को जज्बा फाउंडेशन एवं युथ रेड क्रॉस के स्वमसेवकों द्वारा प्याली चौक स्थित जाट संस्था के समीप झुगियों में रहने वाले गरीब मजदूरों को जागरूक किया।

कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु कम से कम 2 गज शारीरिक दूरी, मुँह, नाक, आंखों को कवर करने तथा चेहरे को छूने से पहले हाथों को साबुन पानी अथवा सेनिटाइजर से संक्रमण रहित करने के लिए जागरूक किया। साथ ही सभी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर एवम इम्युनिटी बढ़ने की गोलियां भी दी गई।

अंतराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पखवाड़ा अभियान पर रेड क्रॉस द्वारा सेनेटाइजर और मास्क वितरीत किए गए

इस अवसर पर स्वयंसेवक हिमांशु भट्ट एवं राहुल वर्मा ने स्थानिये लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि नशा मनुष्य को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से पतन की ओर अग्रसर करता है। नशा नाश की जङ है।

नशा सामाजिक बुराइयों की जङ है शरीर में नशे की पूर्ति के लिए नशा करने वाले व्यक्ति माता, पिता, पत्नी तथा बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करते है। आज देश के अनेक युवा नशे के आदी हो रहे हैं। सरकार व प्रसाशन के द्वारा नशामुक्ति केंद्रों से नशे के आदी लोगों को तो ठीक किया जा सकता है।

इस अवसर पर गोविन्द सैनी, आदित्य झा, हेमंत राजपूत, गौरव, प्रवेश अदि का महवपूर्ण योगदान रहा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago