Categories: FaridabadTrending

उपद्रवियों को फरीदाबाद पुलिस की खास चेतावनी, न घर के रहेंगे न घाट के, जारी हुई एडवाइजरी

इस समय देश के कोने-कोने में अग्नीपथ स्कीम को लेकर प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं। देश के ज्यादातर युवा केंद्र सरकार की इस स्कीम के खिलाफ है। फरीदाबाद भी इन दंगों से अछूता नहीं है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण इलाके की सभी इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं। साथ ही जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा लागू होने के बाद से एक स्थान पर पांच व पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही आमजन से अपील की कि वह किसी के बहकावे में न आएं। अगर कोई भी व्यक्ति हिंसा या उपद्रव करते पाया गया या तोड़फोड़ करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया है कि शहर में उपद्रव और हिंसा फैलाने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ 100 प्रतिशत एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद ना तो उन्हें सरकारी नौकरी मिलेगी और ना ही प्राइवेट। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वालों से अपील की है कि वे हिंसा को छोड़ अहिंसा का मार्ग चुने।

फरीदाबाद पुलिस ने जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है। साथ ही बच्चों का ध्यान रखने को कहा है क्योंकि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें कई तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक करें और पुलिस-प्रशासन के कार्यों में सहयोग दें।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago