Categories: FaridabadGovernment

अग्निपथ की लपटों के चपेट में आया फरीदाबाद

सेना में अग्निपथ भर्ती योजना की आग पलवल के बाद शुक्रवार को फरीदाबाद में भी पहुंच गयी। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बल्लभगढ़ अनाजमंडी के सामने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया और पुलिस व आने जाने वाले वाहनों पर पत्थर बरसाए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से मोर्चा संभाला और लाटीचार्ज कर उपद्रव को शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पलवल में गुरुवार को हुई हिंसा के मामले में तीन थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।

कैंप थाना पुलिस ने 72 नामजद सहित 800 के खिलाफ, शहर थाना पुलिस ने 70 नामजद सहित 80 अन्य व होडल थाना ने सात नामजद सहित 100 के खिलाफ केस दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित कर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे लाइन पर आरपीएफ भी गश्त कर रही है।

ऐसे हुई शुरुआत

सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक सैकड़ों युवा बल्लभगढ़ अनाजमंडी के सामने हाईवे के सर्विस लेन पर एकत्र हुए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। हाइवे से गुजरने वाले कई वाहनों पर भी पत्थर फेंके।

शुरूआत में तो पुलिस को पीछे भागना पड़ा लेकिन पांच मिनट बाद ही पुलिस ने चारों से प्रदर्शनकारियों को घेरकर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। साथ ही 50 युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में पत्थरबाजी करने वालों की फुटेज रिकॉर्ड हो चुकी है। उनकी पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू है। बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है।युवाओं के उपद्रव को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों और रोडवेज डिपो पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सिविल पुलिस के अलावा आरपीएफ और जीआरपी लगातार गश्त कर रही है। रेलवे लाइनों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ पेट्रोलिंग कर रही है। इसके अलावा स्टेशनों पर दमकल गाड़ियां भी लगाई गई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

19 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago