चलिए फरीदाबाद में पिकनिक बनाए….

गर्मी की छुट्टियों में कहीं दूर घूमने जाना ना हो पाए तो चलिए आज हम आपको बताते हैं फरीदाबाद और आसपास के कुछ छुपे हुए बहुत ही बेहतरीन पिकनिक स्पॉट जहां आप कुछ ही समय में जा सकते हैं और आनंद उठा सकते है।

फरीदाबाद और आसपास ऐसी कई जगहें हैं, जहां पहुंचते ही सारा थकान छूमंतर हो जाती हैं। आज हम आपको पिकनिक पर जानिए ऐसे ही कुछ खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स के बारे में, जिन्हें आप दोस्तों और परिवार के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

राजा नाहर सिंह पैलेस

बल्लभगढ़ स्थित नाहर सिंह महल 1739 के आसपास जाट राजा नहर सिंह के पूर्वजों ने बनवाया था। 1850 तक इसका निर्माण जारी रहा। इस महल का प्रबंधन अब हरियाणा पर्यटन की ओर से किया जाता है। बल्लभगढ़ स्थित इस पैलेस में आप आराम से पहुंच सकते हैं।

लेजर वैली पार्क

सूरजकुंड-बड़खल रोड स्थित लेजर वैली पार्क अरावली में बसा है। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा इस पार्क में सुबह और शाम फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाया जा सकता है। आप यहां मेन मथुरा रोड से बड़खल फ्लाईओवर होते हुए सीधे पहुंचा जा सकता है।

धौज लेक

धौज झील फरीदाबाद से 20 किमी की दूरी पर है। हरियाली से घिरी यह खूबसूरत झील लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। लोग यहां कैंप के लिए भी आते हैं।

मांगर गांव

अरावली के बीच बसे इस गांव तक पहुंचने का रास्ता भी सुंदर है। गांव जाने वाली सड़क दोनों तरफ से जंगल से घिरी है। रास्ते भी काफी घुमावदार हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह बेस्ट जगह है।

सूरजकुंड

सूरजकुंड भी अरावली के बीच बसा है। यहां एक से बढ़कर एक रेस्तरां व होटल हैं। शहर की आबादी से दूर सुकून के 2 पल बिताने के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है। यहीं पर अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का भी आयोजन किया जाता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago