19 साल हो गए ग्रेटर फरीदाबाद को बसे आज तक तरस रहे लोग सुविधाओं के लिए

मूलभूत सुविधाओं से परेशान ग्रेटर फरीदाबाद के विभिन्न आरडल्ब्यूए के लोगों ने रविवार को सेक्टर 88 एसआरएस सोसाइटी में बैठक की और एक संयुक्त संगठन बनाकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया। लोगों ने कहा कि एक लाख से अधिक की आबादी वाले ग्रेटर फरीदाबाद को बसे 19 साल हो गए।

लेकिन बिल्डरों और की मानमानी व प्रशासन की लापरवाही से आज भी लोग यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब यह ज्यादती नहीं चलेगी। जल्द की सभी आरडब्ल्यूए को मिलाकर संयुक्त संगठन बनाया जाएगा और समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

बैठक में शामिल सुमेर खत्री, पीके श्रीवास्तव, रविंद्र चौधरी, विजय जसीजा, पंकज गोयल आदि ने कहाकि ग्रेटर फरीदाबाद में बसी 25 से अधिक सोसाइटी के रेजीडेंट्स करोडा़ें की ईडीसी-आईडीसी बिल्डर के माध्यम से सरकार को जमा करा चुके हैं।

बावजूद रेजीडेंट्स को कोई भी मूलभूत सुविधा ठीक ढंग से नहीं मिल रही है। जबकि यह उनका अधिकार है। लोगों ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद वर्ष 2003 से बसना शुरू हुआ। यहां की आबादी एक लाख से अधिक है।

करीब 25 हजार वोटर हैं लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं। अधिकारियों और बिल्डरों के गठजोड़ से लाखों रेजीडेंट्स करोड़ों खर्च करने के बाद भी परेशान हैं।बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि पूरे ग्रेटर फरीदाबाद में पार्कों का बुरा हाल है। एसटीपी की क्षमता बेहद कम है। बिजली का बुरा हाल है।

सीवर-पानी की व्यवस्था भी बदहाल है। न कोई क्लब है और न ही कोई कम्यूनिटी सेंटर। ग्रीनवेल्ट यहां सीवर पानी के लिए डंपिंग साइट बन गया है। प्रशासन और सरकार को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

लोगों ने बिल्डरों पर मेंटिनेंस के नाम पर जबरन उगाही का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि अब हम लोग अपना अधिकार लेकर रहेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago