बिजली विभाग की लापारवाही से हुई 2 बच्चियों की मौत…

बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर मौत का कारण बन गई। यहां घर की छत पर खेल रही दो लड़कियां हाईटेशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी जान चली गई। हाईटेंशन तार ऊंचे करने के लिए उन्हें रस्सी से बांधा हुआ था। बारिश की वजह से उसमे पहले स्पार्किंग हुई और फिर तार टूट कर छात्रा के सिर पे आ गिरा । उसे बचाने में उसकी सहेली भी बुरी तरह से झुलस कर मर गई ।

केवल इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान पूरे घर में करंट फैल चुका था । जिसके कारण परिवार व ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया । पुलिस के सीनियर अधिकारी के वहां पहुंचने पर ही लाश को हाथ लगाने दिया गया । परिजनों की शिकायत पर बिजली विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है।

गांव वालों का आरोप है कि लटकते तारों के बारे में अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि गांव हसापुर निवासी कर्मबीर की 14 साल की बेटी पलक व चरण सिंह की 17 वर्षीय बेटी अर्चना रविवार सुबह 9 बजे घर की छत पर खेल रही थीं।

छत के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। लाइन को लटकने से रोकने के लिए रस्सी बंधी थी। बरसात के कारण रस्सी के रास्ते तार को बांधने वाले जॉइंट में पानी चला गया। इससे स्पार्किंग हुई और रस्सी, तार व उससे बांधने वाला उपकरण टूट गया।

तार व उसे बांधने वाला उपकरण टूटकर छत पर खेल रही पलक की गर्दन पर जा गिरा। अर्चना ने पलक को बचाने की कोशिश की तो दोनों को ही करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई ।

ग्रामिणों व परिवार ने दिखाया आक्रोश

घटना के समय पूरे घर में करंट फैल गया था । घटना के बाद गांव वाले जमा हो गए और बिजलिकर्मियों के खिलाफ रोष जताया। पुलिस मौके पर गई और उन्हें समझाया किंतु क्रोधित गांव वालो ने शव को नही उठने दिया । हालत को देखते हुए तहसीलदार दिनेश कुमार व डीएसपी यशपाल खटाना मौके पर गए और गांव वालो को समझाया ।

गांव वालो का आरोप था की बिजली कर्मियों को शिकायत की हुई थी फिर भी उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया । ग्रामीणों की शिकायत सुन कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया । पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया और फिर परिवार को सौंप दिया ।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago