8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जाने क्या है पूरा मामला?

8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर :- कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने कानपुर में एनकाउंटर में मार गिराया है। उसे कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था उसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसके ऊपर 5 लाख का इनाम भी घोषित था।

मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को STF की टीम गाड़ी से कानपुर आ रही थी लेकिन रास्ते में बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के कारण गाड़ी पलट गई।

8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

जिसके बाद विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार कर गिरा दिया। छाती में दो से तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भारी बारिश के कारण पलटी गाड़ी

विकास दुबे को लेकर आ रही गाड़ी भारी बारिश और फिसलन के कारण हाइवे पर पलट गई, उसके काफिले में 12 गाड़ी शामिल थी जो उसको उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही थी।

एनकाउंटर में STF के 2 जवान भी घायल

विकास दुबे के साथ हुई इस मुठभेड़ में STF के 2 जवान भी घायल हो गए हैं, जिसके बाद उनको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद एसएसपी हैलट पहुंच गए हैं और घटना की जांच कर रहे हैं।

पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

कानपुर पुलिस फिलहाल इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि विकास दुबे एसटीएफ के जवानों से हथियार छीन कर भाग रहा था इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको मार दिया।

फरीदाबाद से पहुंच गया था उज्जैन

Pic credit : ANI

विकास दुबे कानपुर में पुलिस हत्याकांड के बाद से फरार हो गया था। वह यूपी, दिल्ली होते हुए फरीदाबाद पहुंच गया था। उसके बाद वहां से मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया था।उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद सुरक्षा गार्ड की मदद से पुलिस ने उस को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने 2 घंटे के पूछताछ के बाद उसे यूपी STF को सौंप दिया था। जिसके बाद यूपी STF की टीम उसको लेकर कानपुर आ रही थे तभी यह एनकाउंटर हो गया।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago