
फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में हो रहा है लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड, यहाँ बहुत से इलाके ऐसे हैं जहाँ सीवर को साफ नही किया जाता और सीवर ओवरफ्लो हो जाता है जिससे तरह तरह की बीमारियां लोगों को होने लगती हैं।
बता दें फरीदाबाद के संजय कॉलोनी, गौन्छी, प्रतापगढ़, सैक्टर-23 जैसे जगहों पर लोगों के घरों के सामने सीवर का गन्दा पानी जमा हो जाता है जिससे छोटे बच्चों को भी खतरा है।
आपको बता दें सीवर के इस पानी से हृदय, मस्तिष्क व फेफड़े से संबंधी बीमारियों की आशंका बनी हुई है। बुखार और संक्रमण के मामले आ रहे हैं।
इन क्षेत्रों में न तो नगर निगम सीवर लाइनों की सफाई कर पा रहा है और न ही जिला स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों से बचाव के मामले में कोई कदम उठा पा रहा है। लोग इन बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।
आपको बता दें लोगों की इस बात को लेकर नाराजगी है कि एक नंबर जे व के ब्लाक के मोड़ पर महीनों से सीवर का पानी जमा है। सफाई नहीं की जा रही है। जब कूलर चलता है, तो सीवर के पानी की बदबू कमरे तक जाती है।
कई लोग इस प्रदूषित वातावरण को छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। इसके अलावा लोग अपने घरों की बालकनी में भी नहीं जाते वहाँ सीवर के पानी का गन्ध उन्हें रुकने नही देता। लोग अपने ही घरों में रहकर अस्वस्थ होते जा रहे हैं।
इसके अलावा जो लोग सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए यह बहुत बड़ी समस्या बन गई है। उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है। यह समस्या ज्यादातर उम्रदराज लोगों में देखने को मिलती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…