अगस्त से नोएडा जाना हो जाएगा बेहद आसान, बनने जा रहा है सालों से पेंडिंग पड़ा पुल

मंझावली पुल के लिए गाइड बंद का काम जल्द शुरू होगा। उत्तर प्रदेश की ओर गाइड बंद का काम लगभग पूरा हो गया है। सप्ताहभर बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी वहां काम पूरा कर इस ओर का शुरू कर देगी। दोनों ओर सवा-सवा किलोमीटर लंबा गाइड बंद बनाया जा रहा है, ताकि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल के ढांचे को नुकसान न हो और भूमि कटाव न हो। गाइड बंद पत्थरों की दीवार होती है, जो पानी के तेज बहाव को रोकने का काम करती है।

इस ओर गाइड बंद का काम अगस्त तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा तो गाइड बंद का काम रुक जाएगा। अधिकारियों की मानें तो इस साल पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सकेगा। अगले साल फरवरी तक ही पुल पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है।

2014 में रखी गई आधारशिला नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आठ साल पहले 2014 रखी थी। पुल 630 मीटर लंबा है। यमुना नदी में कुल 11 पिलर बनाए गए हैं। इनमें से अधिकांश के ऊपर गार्डर रखने का काम पूरा किया जा चुका है। दोनों तरफ पुल को जोड़ने वाली सड़क का काम अधूरा है।

इसके लिए लोक निर्माण विभाग को मंझावली व पास के गांव की जमीन अधिग्रहण कर सड़क बनानी है।

मिलेगी राहत

पुल से न केवल फरीदाबाद बल्कि, नोएडा व ग्रेटर नोएडा के निवासियों को राहत मिलेगी। अभी दिल्ली से होकर ग्रेटर नोएडा आना-जाना होता है। इसमें काफी समय लगता है। ईंधन भी अधिक लगता है।

जाम की वजह से परेशानी अलग से होते हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। पुल निर्माण के बाद नोएडा से फरीदाबाद की दूरी मिनटों की रह जाएगी।

Himanshi Kaushik

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago