Categories: CrimeFaridabad

आत्मसमर्पण के इरादे से फरीदाबाद पहुंचा था विकास दुबे, इस वजह से फैल हुआ पूरा प्लान

कानपुर के बिसरू में 2 जुलाई की रात को 8 पुलिस वालो की हत्या को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे को आज सुबह पुलिस द्वारा उज्जैन से कानपुर ले जाते वक़्त एनकाउंटर में मार गिराया गया। विकास दुबे ने मध्यप्रदेश जाकर उज्जैन के महाकाल मंदिर में आत्मसर्मपण किया था।

लेकिन मध्यप्रदेश में विकास दुबे की गिरफ्तारी से पहले विकास दुबे की अंतिम लोकेशन फरीदाबाद देखी गई थी। जहां वह फर्जी आईडी लेकर एक होटल में पहुंचा था लेकिन  उसे कमरा न मिलने की वजह से वह वहां से फरार हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस विकास दुबे के अन्य 3 साथियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार करने में सफल भी हुई थी।

आत्मसमर्पण के इरादे से फरीदाबाद पहुंचा था विकास दुबे, इस वजह से फैल हुआ पूरा प्लान

बताया जा रहा है कि विकास दुबे अपने अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण के इरादे से फरीदाबाद पहुंचा था। लेकिन जिन बिचोलियों के माध्यम से वह आत्मसमर्पण करने वाला था उनकी गतिविधियों को देखकर वह एनकाउंटर के डर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विकास दुबे 5 जुलाई की रात को अपने दूर के रिश्तेदार फरीदाबाद निवासी श्रवण के यहां पहुंचा था। श्रवण शराब के ठेकों में कार्य करता है। विकास ने अपने रिश्तेदार श्रवण एवं उसके बेटे अंकुर को पहले पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और उसके बाद उनसे मिलकर आत्मसमर्पण की योजना तैयार की थी।

विकास दुबे के बादमसमर्पण को लेकर श्रवन ने जब अपने जानकार किसी पुलिसकर्मी से आत्मसमर्पण की बात की लेकिन उसकी यह योजना सफल नहीं हो पाई और फरीदाबाद पुलिसकर्मी ने जानकारी अपने आलाधिकारियों को दे दी। जानकारी व्यक्ति से सूचना पाकर तुरंत कार्यवाही करते हुए छापेमारी शुरू की लेकिन शातिर विकास दुबे फरार हो गया।

बताया जा रहा है विकास दुबे अपने साथी अमर दुबे और प्रभात के साथ यहां पहुंचा था। अमर दुबे 1 दिन श्रवण के घर रुककर फरार हो गया था। लेकिन विकास और प्रभात यही रुके हुए थे। घर में कम जगह होने के कारण श्रवन का पुत्र अंकुर विकास दुबे को एक होटल में लेकर गया जहां उसने फर्जी आईडी दिखाकर कमरा लेने की कोशिश की लेकिन होटल मालिक ने मना कर दिया।

अंकुर विकास दुबे के आत्मसमर्पण को लेकर काफी डरा हुए था जिस कारण उसने अपने परिचित पुलिसकर्मी से बात की थी लेकिन वह आत्मसमर्पण की इस योजना को पूरा कर पाने में सफल नहीं हो सका। अंकुर की घबरहाट को देखकर विकास दुबे मौके से फरार हो गया और उज्जैन जा पहुंचा।

इस पूरे मामले में फरीदाबाद पुलिस के एसीपी क्राइम अनिल कुमार का कहना है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद अब फरीदाबाद में जांच करने का कोई विषय बचा नहीं है और यहां की जांच पूरी हो चुकी है। यूपी पुलिस अपनी तरफ से कार्यवाही कर रही है और हम उनका पूरा सहयोग करेगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago