फरीदाबाद : ट्यूबवेल लगवा कर कनेक्शन देना भूल रहे अधिकारी

गर्मी में पीने के पानी की विकट समस्या है। शहर के कई हिस्सों में तो दो-दो दिन बाद पीने का पानी आता है। ऐसे में नगर निगम ने पानी की समस्या का समाधान करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाने का प्लान बनाया है। कुछ जगहों पर नए ट्यूबवेल लगा भी दिए गए हैं, लेकिन मोटर और बिजली कनेक्शन के अभाव में नए ट्यूबवेल चल नहीं पा रहे हैं।

वॉर्ड नंबर-27 में 4 ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन की बाट जोह रहे हैं। नगर निगम इंजीनियरिंग ब्रांच इन्हें चालू कराने के लिए एस्टिमेट तैयार कर रहा है। अधिकारियों की मानें तो 15 दिन के अंदर चारों ट्यूबवेल चालू हो जाएंगे।

ओल्ड फरीदाबाद जोन के अंतर्गत आने वाले वॉर्ड नंबर 27 की बात करें तो इसमें सेक्टर-28 और 29 का इलाका शामिल है। इन दोनों सेक्टरों में पीने के पानी की गंभीर समस्या है। पानी की समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय लोगों ने कुछ जगहों पर नए ट्यूबवेल लगाने को कहा था।

हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन लेकर इन सभी ट्यूबवेल को चालू कर दें, ताकि पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके। ये नए ट्यूबवेल सेक्टर 28 स्थित हूडा मार्केट के पार्क में, स्वर्ण जयंती पार्क सेक्टर-28, सरस्वती पार्क सेक्टर-29 और सेक्टर-31 कम्युनिटी सेंटर के पास वाले पार्क में लगाए गए हैं जो बिना मोटर और बिजली कनेक्शन के बंद है।

जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने चार जगहों पर 4 नए ट्यूबवेल लगाने का काम तो पूरा कर दिया है, लेकिन इन ट्यूबवेल को चालू नहीं कर सका है, क्योंकि इन सभी ट्यूबवेल पर न तो मोटर है और न ही बिजली कनेक्शन है।

इन्हें शुरू करवाने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है।
नगर निगम एसई ओमबीर ने बताया कि चारों ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन व मोटर लगाने के लिए 9 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार है। 15 दिन के अंदर ही सभी ट्यूबवेल को चालू करा दिया जाएगा।

Himanshi Kaushik

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago