Categories: Politics

आज है देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन। जानिए उनके राजनीतिक जीवन के सफर के बारे में।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। जो कि साथ ही मे वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री भी रहे। आज राजनाथ सिंह का 68वां जन्मदिन है।

10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जन्मे राजनाथ सिंह किसान परिवार से आते हैं।इनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी है। इनकी पत्नी का नाम सावित्री सिंह है।राजनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में डिग्री ली और मिर्जापुर जिले में फिजिक्स के लेक्चरर बने।

आज है देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन। जानिए उनके राजनीतिक जीवन के सफर के बारे में।

राजनाथ सिंह महज 13 साल के थे जब उन्होंने आरएसएस ज्वाइन कर ली थी। नौकरी करते हुए भी वे लगातार संघ से जुड़े रहे और 1974 में उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया। राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के युवा संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कुछ ऐसा था राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर

राजनाथ सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की, वो 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री तथा राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के शासन में कृषि मंत्री रहे।इसके बाद राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इससे पहले यह उपलब्धि केवल अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के पास ही थी। राजनाथ सिंह पहली बार 31 दिसंबर, 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। दूसरी बार जनवरी 23, 2013 से जुलाई 09, 2014 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवगठित सरकार में 26 मई, 2014 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली और दूसरी बार मोदी सरकार में रक्षा मंत्री बने वह 2019 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे।30 मई, 2019 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। 1 जून 2019 को श्री सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को 69 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल सहयोगी राजनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया,’ राजनाथ जी को जन्मदिन की बधाई।

उनकी कुशाग्र सोच सरकार के लिए लाभकारी रही है। वह मजबूत और सुरक्षित राष्ट्र निर्माण की कोशिशों में अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। वह गरीबों के कल्याण और देश के मेहनती किसानों के लिए हमेशा कार्यरत रहे हैं। मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं।

बीजेपी के बड़े दिग्गज नेताओ ने भी राजनाथ सिंह को दी उनके जन्मदिन पर बधाई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की है। नड्डा के साथ ही पार्टी के तमाम नेताओं ने वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दीं।

जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट के अपन बधाई संदेश में कहा ‘केंद्रीय रक्षामंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और संगठन के प्रति आपका समर्पण सराहनीय और अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा ‘देश के रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
राजनाथ जी ने अपने व्यापक अनुभव व संगठन कौशल से सरकार और पार्टी को सशक्त बनाने में अमूल्य योगदान दिया है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी रक्षामंत्री को दिए बधाई संदेश में कहा ‘भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ और दीर्घायु होने का वरदान दें। ‘ नड्डा, शाह के साथ ही पार्टी के आम वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राजनाथ सिंह को बधाई दी।

Written by – Abhishek

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 days ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 days ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 days ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 days ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 days ago