पुलिस आयुक्त महोदय श्री ओम प्रकाश सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए प्रभारी क्राइम ब्रांच 48 व उनकी टीम ने ऑटो चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
एक आरोपी चोरी के मुकदमे में पहले भी जा चुका है जेल।
गिरफ्तार आरोपी

1. फरमान पुत्र मुमताज निवासी बड़खल फरीदाबाद।
2. जतिन पुत्र अरविंद निवासी नजदीक सुपर बेकरी सेक्टर 48 फरीदाबाद।
आरोपियों को कल दिनांक 9.7.2020 को बड़खल लेक रोड से मुकदमा हजा में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने लॉकडाऊन मे खर्चा पास ना होने के कारण इस ऑटो को चोरी किया था लेकिन यह ऑटो को बेच नहीं पाए थे।जिन्होंने इस ऑटो को छुपा कर खड़ा कर रखा था कल दोनों आरोपी इस ऑटो को बेचने की फिराक में थे जिनको क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने दबोच लिया।
आरोपी जतिन एक बार पहले भी जेल जा चुका है। चोरी में फरमान पहली बार जेल जा रहा है।आरोपियों से चोरी किया एक ऑटो बरामद हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता,
फरीदाबाद।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…