Categories: India

सुशांत सिंह के नाम पर रखा गया गृहजिलों में चौक का नाम

पूर्णिया शहर में तीन किलोमीटर लंबी एक सड़क अब सुशांत सिंह राजपूत पथ कहलाएगी। इसी तरह शहर के फोर्ड कंपनी चौक को अब सुशांत सिंह राजपूत चौक के नाम से जाना जाएगा। गुरुवार को मेयर सविता सिंह ने बोर्ड लगाकर विधिवत दोनों जगह का नामकरण किया।

पांच दिन पहले ही नगर निगम की स्थायी समिति ने यह फैसला लिया था। बता दें कि पूर्णिया सुशांत सिंह राजपूत का गृह जिला है। वह बड़हरा कोठी प्रखंड के मलडीहा गांव के रहने वाले थे।

सुशांत सिंह के नाम पर रखा गया गृहजिलों में चौक का नाम

मेयर सविता देवी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हर दिल अजीज अभिनेता थे। उन्हें भूलना आसान नहीं होगा। देशभर में उनके चाहने वाले उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हमने भी अपनी तरफ से और शहर के लोगों की तरफ से अभिनेता सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया है।

मधुबनी से माता चौक जाने वाली सड़क का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत पथ किया गया। मेयर ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सुशांत सिंह की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कार्यक्रम में मौजूद बिहार विकास मोर्चा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह पूर्णिया वालों के लिए गुलशन था। उनके जाने से पूर्णिया का गुलशन उजड़ गया। मौके पर जदयू नेता प्रताप सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष माधव सिंह, मनोज ठाकुर, अशोक चौधरी, अमर सिंह, राजीव कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago