
फरीदाबाद में कई स्थानों पर बिजली की भारी कटौती देखी जा रही है। इतनी भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग घरों में नहीं बैठे पा रहे इसके अलावा लोग घरों के बाहर पड़ रहे उमस में नहीं बैठ पाते।
आपको बता दें ग्रेटर फरीदाबाद के कई इलाकों में एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती से परेशान हजारों लोगों ने ट्रक व ट्रैक्टरों में बैठकर सेक्टर 31 बिजली घर पर धावा बोल दिया और विभाग के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की।
लोगों के इस गुस्से को देखते हुए बिजली कर्मचारी आफिस छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों लोगों को समझाने बुझाने और बिजली अधिकारियों से बातचीत करने के बाद लोगों के गुस्से को शांत कर वापस घर भेजा। प्रशासन ने लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया।
बिजली की कटौती फरीदाबाद के केवल एक क्षेत्र में नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में देखी गई है। देखा गया है कि एक बार बिजली जाने के बाद लगातार कई घंटों तक बिजली आती नहीं है।
लोगों ने बताया कि ये हाल लम्बे समय से चला आ रहा है प्रशासन द्वारा इसमे किसी भी प्रकार का सुधार नहीं देखा गया है गर्मी के चलते बहुत परेशानी होती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…