Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद में चल रहा है खुले आम मौत का तांडव, हमलावरों ने युवक की दिनदहाड़े की हत्या


फरीदाबाद में किसी विवाद के चलते एक युवक की समूह में लोगों ने की हत्या। बताया जा रहा है की युवक फरीदाबाद में सेक्टर 17 के प्रेमनगर झुकी में रहता है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि युवक ऑटो चालक है जोकि शाम के समय शराब लेने के लिए सेक्टर-29 के ठेके की ओर जा रहा था ।

रास्ते में रोड पार करते समय युवक कार के सामने आ गया और इसके बाद किसी विवाद के चलते इनमें झगड़ा होना शुरू हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया की यह हाथापाई का रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक को समूह में पीटा गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया हमलावरों ने युवक को बहुत बुरी तरह से पीटा जिससे युवक को अपने पैरों पर चलने में भी समस्या हो रही थी और वह उठ भी नहीं पा रहा था।

घटनास्थल पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल अवस्था में ही उस व्यक्ति को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बीके हॉस्पिटल जिसे बादशाह खान अस्पताल भी कहा जाता है मैं भर्ती कराया। युवक की हालत इतनी ज्यादा खराब थी की बीके अस्पताल से युवक को दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें थाना प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है की युवक को बीके अस्पताल में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भर्ती करवा दिया गया था परंतु दिल्ली में रेफर करने के बाद रास्ते में हैं युवक की मौत हो गई। हमलावरों को ढूंढा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल अभी जारी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago