Categories: Faridabad

फरीदाबाद में नहीं थम रहा पॉलीथीन का प्रयोग, निगम द्वारा काटे जा चुके हैं अब तक 518 चालान

फरीदाबाद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग चुका है लेकिन कई जगहों पर अभी भी इसका प्रयोग देखा जा रहा है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा भी सख़्ती बरती जा रही है। बता दें लगातार 1 जुलाई के बाद से ही चालान काटे जा रहे हैं।

आपको बता दें शहर में लगभग 518 चालान काटे जा चुके हैं। ये वो चालान हैं जो कि निगम कि नज़रों में आ गए, लेकिन इसके अलावा बहुत से ऐसे भी फैक्ट्रियां हैं और दुकाने हैं जो की नगर निगम की नज़रों से दूर हैं और उनका चालान नही हो रहा है और लगातार पॉलीथीन का प्रयोग किया जा रहा है।

शहर में एक जुलाई से प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर कार्रवाई काफी धीमी चल रही है। अभी तक केवल पूरे शहर में 518 चालान ही हुए है। जबकि चालान को लेकर पूरे शहर में 120 टीमें नियुक्त करने का दावा किया जा रहा है।

वहीं बड़ी फैक्ट्रियां निगम टीम की पहुंच से काफी दूर है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को सभी टीम आराम फरमाती है। शहर की कई मंडियों में अभी भी पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं कई दुकानदार चोरी छिपे पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे है।

आपको बता दें नगर निगम की 120 टीमें शहर में जगह-जगह घूमकर चालान की कार्रवाई कर रही है। प्रतिदिन 30 से 70 चालान किए जा रहे है। यानिकी देखा जाए तो कई टीम ऐसी है जो प्रतिदिन एक भी चालान नहीं कर रही है।

पॉलीथिन के प्रयोग पर 500 से लेकर 25 हजार रुपए तक जुर्माना है। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार एक से पांच जून तक कुल 309 चालान किए गए है। वहीं इसके बाद आठ जुलाई तक 30 से 70 के बीच में चालान हुए है।

निगम के अनुसार उन्होंने अभी तक चलाए अभियान में 311 किलो पॉलीथिन जब्त कर ली है। इसके अलावा करीबन 1 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। वहीं छोटे दुकानदार जिनसे जुर्माना वूसला जा रहा है कि उनका लगातार ये कहना है कि निगम पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago