ग्रेटर फरीदाबाद के सीवर और सड़कों में होगा सुधार, अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के मिले आदेश

ग्रेटर फरीदाबाद में कई जगहों पर सड़कों की हालत बेहद खराब स्थिति में है। लगातार लोगों की शिकायतें बिजली को लेकर भी की जा रही हैं। इसके अलावा प्रशासन द्वारा पानी की सुविधा को लेकर भी लोगों की शिकायतें कम नहीं है। लोगों को इन सभी सुविधाओं से अभी तक कुछ नहीं मिला है।

परंतु अब ग्रेटर फरीदाबाद में इन सभी परेशानियों को सुधारने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल मलिक ने सेक्टर 12 लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उक्त सुविधाओं को जल्द ही पूरा करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में बड़ी संख्या में आबादी बढ़ रही है। ऐसे में यहां बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क व पौधरोपण जैसे अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करना होगा।

उन्होंने बताया कि 2500 बिस्तर की सुविधा के साथ मां अमृता आनंदमयी द्वारा स्थापित अस्पताल भी अगस्त माह में जनता को समर्पित किया जा सकता है। इससे यहां प्रतिदिन हजारों मरीजों व अन्य लोगों का आना-जाना बढ़ेगा।

इस क्षेत्र में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए यहां सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा। मलिक ने आदेश दिए कि अमृता अस्पताल के आस-पास की सभी सड़कों का निर्माण कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा कर लें।

इसके साथ ही उन्होंने 30 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन देने के बिजली िवभाग को निर्देश दिए। इस दौरान कई स्थानों पर पानी की लाइनों में गैप की समस्या भी बैठक के दौरान रखी गई।

इस पर सीईओ ने निर्देश दिए कि एचएसवीपी के अधिकारी इसकी सूचना एफएमडीए के अधिकारियों को दें और तालमेल कर इस काम को पूरा करें। फरीदाबाद को ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ने वाले पुलों की भी मरम्मत करने के निर्देश दिए गए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago