फरीदाबाद में लघुशंका करने गए युवकों की हुई बेरहमी से पिटाई, आरोपियों की तालाश जारी

फरीदाबाद में लगातार मारपीट जैसे शिकायतें लगातार दर्ज की जा रही है। कोई ना कोई नई वारदात सामने आ रही है। बहुत सी ऐसी खबरें भी आई हैं जिसमें मारपीट के साथ-साथ छोटी सी भैंस का हत्याएं भी की जा रही है। ऐसे ही एक वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 23 से शाम सामने आया है जिसमें एक युवक को खाली प्लॉट में लघुशंका करना भारी पड़ गया।

लोगों द्वारा बताया गया कि तीन युवक सेक्टर 23 के एक खाली प्लॉट में लघुशंका करने गए थे और प्लॉट के पास में रहने वाले लोगों ने लाठी और लोहे की सरियों से तीनों युवकों की पिटाई कर दी।

पिटाई के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम भी आई और युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन लोगों पर मार पीट का आरोप है उनके खिलाफ़ केस दर्ज कर दिया गया है पुलिस लगातार जाँच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जीवन नगर निवासी यशराज ने पुलिस दो शिकायत में बताया है कि 5 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह दोस्त संजय और मोनू के साथ अपने चाचा के घर से जीवन नगर जा रहे थे। रास्ते में एक खाला पड़े प्लॉट में लघुशंका करने लगे।

यह देख प्लॉट के बगल में बने मकान में रह रहा सुनील गाली-गलौज करते हुए डंटा लेकर बाहर आया। यह देख उसका साथ देने रमेश, रौशन, छोटू कुमार, सुनील और नीलू भी लाठी-डंडे व सरिया लेकर आ गए।

पीड़ित का आरोप है कि सभी लोगों ने तीनों दोस्तों पर लाठियां और सरिया बरसाना शुरू कर दिए। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के सिर, हाथ, पांव आदि में चोटें लगीं। तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। मुजेसर थाना की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामल दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago