Categories: Faridabad

एम्स कर्मचारी को बीच सड़क पीटा, हालत हुई गंभीर अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद में मामूली बात पर लोगों के वाद विवाद के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के भड़ाना चौक से देखने को मिला जहाँ एक कार में सवार युवकों ने मिलकर एम्स के कर्मचारी और उसके भाई को पीट दिया और हालत इतनी ख़राब कर दी की उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।


आपको बता दें मामले की शुरुआत युवकों के कार से टकराने पर हुई थी। कार टकराने से दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ लेकिन आगे चलकर यह मारपीट का रूप ले लिया।

आपको बता दें मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें पुलिस को दी शिकायत में दौलताबाद गांव निवासी नवीन सागर ने बताया है कि वह एम्स में कार्यरत है। बुधवार सुबह वह चचेरे भाई लोकेश के साथ उनकी कार से एम्स ड्यूटी करने जा रहे थे।

सेक्टर-16ए स्थित भड़ाना चौक पर एक कार उनके सामने आकर अचानक रुक गई। इससे कार चला रहे लोकेश भी अपनी कार में ब्रेक लगा दी।

इससे कार के पीछे आ रहे एक बाइक चालक टकरा गया। पीड़ित के अनुसार वह आगे आकर रुकी कार चालक से कार रोकने के कारण पूछने के लिए जैसे ही उतरे, उसमें से लाठी-डंडे लेकर चार युवक उतरे और दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago