Categories: Faridabad

फरीदाबाद के मंदिरों में प्लास्टिक बैन को लेकर आये बदलाव, पॉलीथीन के साथ प्रवेश वर्जित

फरीदाबाद में प्लास्टिक बैन को लेकर कई जगहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अलग तैयारियां की जा रही है। कई जगहों पर कुछ संस्थानों द्वारा कपड़े के थैले बांटे जा रहे हैं और साथ में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद में मंदिरों में भी प्लास्टिक के इस्तेमाल ना करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसके लिए प्लास्टिक की प्लेट की जगह भंडारे में क्या प्रसाद में लोगों को पत्तल दिया जा रहा है ।

इसके अलावा आपको बता दें कि मंदिरों की बोर्ड पर प्लास्टिक बैन भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा सुबह और शाम को आरती के बाद लोगों को प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इसके अलावा यदि कोई भी व्यक्ति मंदिर में पॉलिथीन लेकर आता है तो उसे मंदिर में प्रवेश वर्जित कर दिया जाता है।

लोगों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए उन्हें बाहर से ही स्टील की थाली दी जाती है जिससे वह अंदर जा कर पूजा कर सके और वापस लौटते समय वह थाली उनसे ले ली जाती है।

इस तरीके से लोगों में प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए संदेश दिया जाता है। आपको बता दें कि हाल ही में फरीदाबाद में प्रशासन द्वारा सिंगल उस प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए बहुत से कड़े कानून बनाए गए हैं।

फरीदाबाद में लगभग 518 से भी ज्यादा दुकानदारों के भी चालान काटे जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और साथ ही लगातार दुकानों वह बाजारों में जा जाकर जांच भी की जा रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago