
फरीदाबाद में लोगों की सुविधा और किराए को कम करने के लिए शहर में सिटी बस सेवा दी जा रही है। सिटी बस के शुरू होने पर लोगों में इसकी खुशी देखी जा सकती थी।
सिटी बसें केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित नहीं है वह ग्रामीण इलाकों में भी देखी जा रही है। परंतु कुछ समय से लोगों द्वारा सिटी बस को लेकर गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रहे हैं।
दरअसल लोगों का कहना है की सिटी बसों के लिए बस स्टॉप बनाया गया है। लेकिन बस चालक द्वारा सिटी बस को बस स्टॉप पर ना रोक कर रेड लाइट पर रोका जा रहा है।
लोगों का आरोप है की सिटी बस चलाने वाले ड्राइवर बस के इंतजार में खड़े लोगों को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं और बस को बिना रुके ही आगे बढ़ा देते हैं।
लोगों ने बताया की इस वजह से लोगों को मनमाना किराया मांगने वाले वाहनों पर सवार होना पड़ता है। इसके अलावा लोगों ने बताया कि सिटी बस केवल बिना बरसात के मौसम में ही सुविधाजनक साबित हुई है।
क्योंकि यह बारिश में बाकी बसों के मुकाबले जल्दी ही खराब हो जाती है। बस के खराब हो जाने से यात्रियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…