Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद में महिला का व्हाट्सएप हैक कर लूटे 85,000 रुपये, हैकर रिश्तेदारों को मेसेज कर मांगता था पैसे

फरीदाबाद में लगातार साइबर ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। कहीं पर ओटीपी के द्वारा तो कहीं पर हैकरों द्वारा हैक कर लूटपाट को अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दें कि हैकरों द्वारा वृद्धों और महिलाओं को सबसे ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है।

ऐसा ही कुछ मामला फरीदाबाद के nit-5 से सामने आया है जहां पर एक महिला के साथ हैकरों द्वारा लगभग ₹85000 ठगे गए हैं। दर्शन हैकरों द्वारा महिला के व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया था जिसके बाद से हैकरों द्वारा महिला के रिश्तेदारों से पैसे मांगे जा रहे थे।

महिला की किसी रिश्तेदार ने जब महिला के पास फोन कर पैसों की जरूरत के लिए पूछा तो तब जाकर महिला को उसके व्हाट्सएप हैक होने की खबर मिली। लेकिन तब तक हैकरों द्वारा लगभग ₹85000 लूटे जा चुके थे।

पुलिस से जानकारी मिली की महिला जिसका नाम दर्शना गुप्ता है वह सेक्टर 21 की निवासी है जिस ने 12 जुलाई 2022 को एफ आई आर दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और उस व्यक्ति ने कहा कि क्या आपके फोन में इंटरनेट की स्पीड धीमी है तू महिला ने बताया की महिला को नहीं पता उसके बाद इस व्यक्ति ने बोला कि आपके नंबर थी हमारे पास शिकायत दर्ज है

जिसके लिए उस व्यक्ति ने महिला को एक कोड अपने मोबाइल मे डायल के लिए कहा। पहले तो महिला ने मना किया लेकिन बाद में महिला भी है कर की बातों में आ गई और उसने वह नंबर अपने मोबाइल में डाल दिया जिसके बाद उसका फोन हैक हो गया।

महिला ने बताया कि उसी के बाद से रिश्तेदारों की फोन आने शुरू हो गए रिश्तेदारों में मित्रों से पता चला कि हैकरों ने महिला का व्हाट्सएप हैकर महिला के रिश्तेदारों वह मित्रों के पास मैसेज कर पैसों के लिए गुहार लगाई जिसके बाद से कुछ रिश्तेदारों और मित्रों ने पैसे भेज दिए।

हैकर को लगभग ₹85000 मिल चुके थे और उसके बाद भी वह और पैसे लेने की फिराक में था परंतु बीच में ही महिला को इस हैकिंग के बारे में पता चल गया। महिला की शिकायत को पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है। हैकर का पता लगाने के लिए पुलिस अभी जांच में जुटी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago