Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में नाले में युवक के गिरने से हुई मौत, रात को घर से टहलने निकला था युवक

फरीदाबाद में सीवरों और नालों की समस्या से लोग पहले ही परेशान थे पर अब ये समस्या और भी बढ़ गई। बता दें पहले सीवर के ओवरफ्लो और नालों के भर जाने से सारा पानी सड़कों पर आ जाने से लोग परेशान रहते थे। पर अब ये समस्या लोगों की जान से जुड़ चुकी है।

आपको बता दें राजीव कॉलोनी में एक युवक की नालें में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का पैर फिसलने से वह नाले में गिरा और बाहर नहीं निकल सका। जिसके कारण नाले में ही युवक की मौत हो गई।

पुलिस को सूचित करने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया । पुलिस ने शव को शहर के बीके अस्पताल में पहुंचा दिया।

बताया जा रहा है की युवक का नाम शंकर है जो कि 25 वर्ष के थे और राजीव कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है की शंकर बुधवार की रात को भोजन के उपरांत घर के पास में टहलने नीकले थे। लेकिन अपने घर वापस ना पहुंचे।

शंकर के परिजन ने शंकर को जगह जगह ढूंढा पर शंकर का कुछ पता ना चल सका। अगले ही दिन शंकर का शव सुबह सुबह नाले में मिला जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

पुलिस से जानकारी मिली की शंकर मूल रूप से बिहार का रहने वाला था उसकी पत्नी इस समय मायके गई हुई है और पत्नी के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा तब शव बीके अस्पताल में ही रहेगा।

ऐसी बहुत सी खबरें देखने को मिलती है जहां सीवर में और नाले में किसी ना किसी मनुष्य और जानवर की मौत होती रहती है। यदि प्रशासन द्वारा नालों के किनारे रेलिंग या छोटी दीवार बना दी जाये तो शायद इन घटनाओं को रोका जा सकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago