Categories: Faridabad

फरीदाबाद में इस जगह हो सकता है भारी वाहनो का घुसना मना, लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

फरीदाबाद के आगरा नहर किनारे आईएमटी(इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) पुल से लेकर प्रह्लादपुर तक भारी वाहनों की कतारें लगातार देखने को मिल रही है । भारी वाहनों की वजह से इस सड़क पर हल्के वाहनों के लिए जगह ही नहीं बचती है। जिसके चलते सड़क हादसे भी हो जाते है।

इस सड़क पर आने जाने वाले लोग लोहे के बेरियर लगाए जाने और भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबन्दी लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें आगरा नहर किनारे वाली इस सड़क पर हर रोज हजारों वाहन चालक प्रह्लादपुर से लेकर दिल्ली-नोएडा तक सफर कर रहे हैं।

शहर में आईएमटी से दिल्ली बॉर्डर तक यह सड़क दो लेन की है। लेकिन आईएमटी पुल से प्रह्लादपुर तक यह सड़क एक लेन है। इस सड़क पर अलग अलग जगहों से लोग रोजाना सफर कर रहे हैं।

जिससे यहाँ दिन में हज़ारों लोग इस सड़क का प्रयोग करते हैं। इस सड़क पर नौकरीपेशा और कॉलेज आने-जाने विद्यार्थियों की भीड़ को लगातार देखा जा सकता है। इस वजह से यह बहुत व्यस्त सड़क बन गई है।

आपको बता दें इन सड़कों पर भारी वाहनों का ज़्यादा आवागमन होता है जिसके चलते इस सड़क पर छोटे वाहनों को जगह नहीं मिलती और दुर्घटना का ज़्यादा खतरा बढ़ जाता है।

वाहन ईंट भट्टों से ईंट लादकर बल्लभगढ़, फरीदाबाद और दिल्ली पहुंचाते हैं। एक तो इस सड़क की चौड़ाई काफी कम है।


लोगों ने बताया कि भारी वाहन इन सड़कों पर बहुत तेज गति में चलते हैं। इससे दूसरे लोगों के लिए सड़क पर चलने में खतरा बना रहता है। इस सड़क पर ट्रक, ट्राले चलते हुए देखे जा सकते हैं।


लोगों की लगातार मांग है कि इन सड़कों पर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाए। जिससे छोटे वाहनों के लिए सफर करना आसान हो सके और दुर्घटना का खतरा भी हट जाए। इसके लिए लोहे के बेरिगेट लगने चाहिए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago