
फरीदाबाद में अब सफाई की उम्मीद जागती हुई दिखाई दे रही है। स्मार्ट सिटी में बारिश के पानी की निकासी के लिए 20 मीटर तक के ड्रेनेज की सफाई अब फरीदाबाद प्राधिकरण महानगर विकास (एफएमडीए) करवाएगा।
बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत सेक्टर 15 से की जाएगी और इस पर तकरीबन 3 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आ सकता है।
जानकारी के अनुसार ड्रेनेज और सीवर की पहचान के लिए टीम बनाने का निर्णय लिया गया है, जो पहचान कर विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी देगी।
आपको बता दें कि इससे पहले इसे साफ कराने की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। काम की अधिकता के कारण 20 मीटर तक ड्रेनेज की सफाई की जिम्मेदारी एफएमडीए को सौंप दी गई है।
एफएमडीए के एसडीओ जितेंद्र ने बताया कि 20 मीटर तक की लंबाई वाली ड्रेनेज की सफाई और मरम्मत कराने की जिम्मेदारी अब एफएमडीए के पास है।
सड़कों पर जलभराव होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां पर जितनी भी ड्रेनेज लगे हैं उनमें कुछ खराब है और कुछ टूटे हुए बताए जा रहे हैं ।
जिसके कारण कम बारिश में रोड पर जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। इसलिए अब 20 मीटर तक की ड्रेनेज की सफाई और मरम्मत कराने की जिम्मेदारी एफएमडीए को सौंपी गई है। साथ ही मुख्य नाले से जोड़ने का पुख्ता इंतजाम करना होगा। जिससे बारिश या सीवर का पानी सड़कों पर एकत्र न हो।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…