Categories: Faridabad

फरीदाबाद के इन 12 गाँव को स्वर्ग बनाने की तैयारी, जानिए इन जगहों के नाम

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे आईएमटी और आसपास के दो दर्जन से अधिक गांववासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से आईएमटी क्षेत्र में कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट (सीटीपी) बनाने की योजना तैयार की गई है।

इसके आसपास करीब दो दर्जन गांव बसे हैं। सीवर शोधन संयंत्र की कोई खास व्यवस्था न होने के कारण सीवर का गंदा पानी खेतों में भर जाता था। इससे किसानों को काफी परेशानी होती थी।

इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आईएमटी फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 200 कंपनियां हैं।

सुप्रीम हाइड्रोलिक कंपनी के निदेशक वीरेंद्र मेहता ने बताया कि अभी यहां पर एक सीटीपी कार्य कर रहा है, जिसकी क्षमता 10.5 एमएलडी है।

वहीं, आने वाले कुछ साल में आईएमटी के सभी प्लॉट में औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इस वजह से यहां पर दूसरे सीटीपी की जरूरत पड़ेगी।

इससे आईएमटी के उद्योगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं। हालांकि आसपास के दर्जनों गांवों को इसका पूरी तरह फायदा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यहां एक और सीटीपी की जरूरत है। उद्यमियों की मांग पर एचएसआईआईडीसी ने एक और सीटीपी बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago